chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | चप्पल कांड पर BJP का एक्शन! नेत्री पद से बाहर

 

बिलासपुर. बिलासपुर के रतनपुर में महामाया मंदिर के पास युवक को चप्पल से पीटने का VIDEO सामने आने के बाद भाजपा ने बड़ा एक्शन लिया है।

भाजपा ने अल्पसंख्यक मोर्चा की महामंत्री रेहाना बेगम को जांच पूरी होने तक पार्टी पद से मुक्त कर दिया है। संगठन का कहना है कि निष्पक्ष जांच और उसमें किसी तरह की बाधा न आए, इसलिए यह कार्रवाई की गई है।

पूरा विवाद 22 अगस्त को मंदिर के पास चोरी के पुराने मामले को लेकर हुआ था। भाजपा से जुड़े दो पक्षों के बीच कहासुनी के बाद गाली-गलौज और झूमाझटकी शुरू हो गई। इसी दौरान रेहाना बेगम पर दूसरे पक्ष के युवक को चप्पल से पीटने का आरोप लगा। घटना का VIDEO सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।

मामला पुलिस थाने तक भी पहुंचा। दोनों पक्षों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, रेहाना बेगम के खिलाफ SC-ST एक्ट के तहत भी मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। दो लोगों की गिरफ्तारी की जानकारी भी सामने आई है।

वहीं महामाया मंदिर ट्रस्ट ने भी कार्रवाई करते हुए सौहार्द बिगाड़ने के आरोप में 4 दुकानदारों को एक सप्ताह के भीतर दुकानें हटाने का निर्देश दिया है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button