chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | NSUI प्रदेश अध्यक्ष पर ठगी का आरोप!

 

रायपुर। एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पाण्डेय पर 29 लाख रुपये से ज्यादा की कथित ठगी का आरोप लगा है। पुरानी बस्ती थाने में राजू सोनकर ने नीरज, उनके भाई दीपक और चाचा इंद्रासन के खिलाफ लिखित शिकायत दी है।

शिकायत के मुताबिक, 4 अक्टूबर 2023 से मई 2025 के बीच अलग-अलग काम दिलाने के नाम पर रकम ली गई। आरोप है कि सिप्ला कंपनी की एजेंसी, रेत खदान और DKS कैंटीन का ठेका दिलाने का भरोसा दिया गया था। काम नहीं होने पर पैसे वापस मांगे गए, लेकिन शिकायतकर्ता के मुताबिक रकम नहीं लौटाई गई।

हालांकि, नीरज के भाई दीपक ने इन आरोपों को झूठा और बेबुनियाद बताया है। उनका कहना है कि राजू के परिवार के साथ उनके चाचा का प्लाटिंग का ज्वाइंट काम था और इसी सिलसिले में पैसों का लेन-देन होता था। दीपक ने आरोप लगाया कि उन्हें नहीं पता कि राजू ने किनके कहने पर उनके खिलाफ शिकायत की है।

फिलहाल मामला शिकायत और आरोपों के स्तर पर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button