chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CONGRESS POLITICS | एक कार में 3 बड़े चेहरे, कांग्रेस में क्या खिचड़ी पक रही?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में इन दिनों नए सियासी समीकरणों को लेकर चर्चा तेज है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव के साथ वरिष्ठ नेता चरणदास महंत और टीएस सिंहदेव के नजर आने के बाद प्रदेश की राजनीति में अटकलों का दौर शुरू हो गया है।

इसी बीच बीजेपी के वरिष्ठ विधायक अजय चंद्राकर ने कांग्रेस की अंदरूनी स्थिति पर तंज कसते हुए कहा कि ऐसा लगता है कि भूपेश बघेल के खिलाफ जोर लगाया जा रहा है।

अजय चंद्राकर ने कांग्रेस में कथित गुटबाजी और आपसी खींचतान को लेकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नेता जनता और प्रदेश के मुद्दों के बजाय आपसी गुटबाजी में उलझे हुए हैं।

उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस की अंदरूनी कलह अब खुलकर सामने दिखाई दे रही है और इसका असर पार्टी की राजनीतिक गतिविधियों पर भी नजर आ रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button