chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CONGRESS APPOINTED | छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बड़ा बदलाव

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ कांग्रेस में संगठनात्मक बदलाव का दौर जारी है। पार्टी ने अनुसूचित जाति (SC) विभाग के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने बुधवार को नियुक्ति आदेश जारी किया।

पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद निर्मल कोसरे को छत्तीसगढ़ SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी।

निर्मल कोसरे अब प्रदेश में कांग्रेस के SC विभाग की कमान संभालेंगे। उनके सामने अनुसूचित जाति वर्ग के कार्यकर्ताओं को संगठन से जोड़ने और विभाग की गतिविधियों को मजबूत करने की बड़ी जिम्मेदारी होगी।

झारखंड में प्रशांत किशोर को जिम्मेदारी

कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के साथ झारखंड में प्रशांत किशोर को भी SC विभाग का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। दोनों नियुक्तियां पार्टी अध्यक्ष की मंजूरी के बाद की गई हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button