chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ACB EOW INVESTIGATION | 23 साल बाद फिर खुला CGPSC भर्ती घोटाला!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ का बहुचर्चित CGPSC-2003 भर्ती घोटाला 23 साल बाद एक बार फिर सुर्खियों में है। ACB-EOW ने मामले की दोबारा जांच शुरू कर दी है और 5 तत्कालीन अधिकारियों के खिलाफ चार्जशीट की तैयारी की जा रही है।

इस पुराने मामले में उत्तर पुस्तिकाओं में कथित हेरफेर कर नंबर बढ़ाने के आरोप लगे थे। अब दोबारा जांच शुरू होने से यह सवाल उठ रहा है कि इतने साल बाद जांच में और क्या-क्या सामने आएगा।

इधर, CGPSC भर्ती घोटाले के मौजूदा प्रकरण में ED की जांच भी तेज है। कथित कैश सिंडिकेट की पड़ताल के लिए ED ने 5 सितंबर को करीब 30 लोगों को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। इनमें जमानत पर चल रहे आरोपी भी शामिल बताए गए हैं।

बता दें कि 1 सितंबर को तत्कालीन परीक्षा नियंत्रक आरती वासनिक को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिली थी।

क्या है CGPSC भर्ती मामला?

CGPSC-2021 में 171 पदों के लिए भर्ती परीक्षा आयोजित की गई थी। प्री परीक्षा में 2,565 अभ्यर्थी पास हुए। इसके बाद मई 2022 में हुई मेंस परीक्षा में 509 अभ्यर्थी सफल हुए। इंटरव्यू के बाद 11 मई 2023 को 170 अभ्यर्थियों की चयन सूची जारी की गई थी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button