chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG WAQF BOARD APPEAL | गरबा को लेकर छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने क्या कहा ?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नवरात्रि से पहले गरबा आयोजनों को लेकर सियासत गरमा गई है। छत्तीसगढ़ वक्फ बोर्ड ने मुस्लिम समाज के लोगों से नवरात्रि के दौरान होने वाले गरबा आयोजनों और पंडालों से दूरी बनाए रखने की अपील की है।

वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने कहा कि गरबा सिर्फ नृत्य का कार्यक्रम नहीं है, बल्कि धार्मिक परंपरा और मां दुर्गा की पूजा से जुड़ा आयोजन है। इसलिए मुस्लिम समाज को इसकी धार्मिक भावना का सम्मान करना चाहिए।

सलीम राज ने कहा कि अगर मुस्लिम समाज का कोई व्यक्ति गरबा पंडाल में जाता है तो उसे वहां की धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गरबा घूमने या डांस करने की जगह नहीं, बल्कि धार्मिक आस्था का केंद्र है।

उन्होंने विश्व हिंदू परिषद की ओर से कही गई बात का भी समर्थन किया और कहा कि गरबा में जाने वालों को वहां की धार्मिक परंपराओं का सम्मान करना चाहिए।

वहीं वक्फ बोर्ड की अपील पर मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि भारत विविधताओं से भरा देश है। उन्होंने सभी से एक-दूसरे की संस्कृति और धर्म का सम्मान करने की बात कही। मंत्री ने कहा कि यही सामाजिक समरसता की भावना है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button