chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
INDIA ZIMBABWE SERIES | रायपुर में पहली बार Women’s T20!
रायपुर। क्रिकेट फैंस के लिए राजधानी से बड़ी खबर है। रायपुर में पहली बार महिला T20 इंटरनेशनल मुकाबले होने जा रहे हैं।
शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की T20I सीरीज खेली जाएगी।
सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्टूबर, दूसरा 18 अक्टूबर और तीसरा 20 अक्टूबर को रायपुर में होगा। तीनों मैचों का निर्धारित स्थानीय समय शाम 7 बजे है।
छत्तीसगढ़ क्रिकेट संघ ने सीरीज को लेकर स्टेडियम की तैयारियां शुरू कर दी हैं। अब नजर टिकटों पर है। टिकट की कीमत, बिक्री और ऑनलाइन बुकिंग से जुड़ी जानकारी अक्टूबर के पहले सप्ताह में जारी होने की बात कही गई है।
रायपुर में होने वाली इस सीरीज के बाद भारत-जिम्बाब्वे के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज वडोदरा में खेली जाएगी।



