CG BREAKING | VRS के बाद सरकार ने फिर सौंपी बड़ी जिम्मेदारी!

रायपुर। स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति यानी VRS लेने के बाद पूर्व IRS अधिकारी शीतल शाश्वत वर्मा की छत्तीसगढ़ शासन में फिर वापसी हुई है। राज्य सरकार ने उन्हें संविदा आधार पर विशेष सचिव नियुक्त किया है।
29 सितंबर को जारी आदेश के मुताबिक, उनकी नियुक्ति प्रमुख सचिव (असंवर्गीय) के रिक्त पद के विरुद्ध की गई है। उन्हें वित्त विभाग में विशेष सचिव के तौर पर पदस्थ किया गया है।
इसके साथ ही शीतल वर्मा को विशेष सचिव, मुख्य सचिव कार्यालय का अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है। उनकी संविदा नियुक्ति कार्यभार ग्रहण करने की तारीख से 5 साल के लिए होगी। हालांकि पद इससे पहले नियमित रूप से भर जाता है तो नियुक्ति उसी समय समाप्त हो जाएगी।
शीतल शाश्वत वर्मा 2005 बैच की IRS अधिकारी रही हैं और पहले भी छत्तीसगढ़ के वित्त विभाग में विशेष सचिव के तौर पर काम कर चुकी हैं। सरकारी रिकॉर्ड में वर्तमान में भी उनका नाम वित्त विभाग की विशेष सचिव के रूप में दर्ज है।
नियुक्ति की बाकी सेवा शर्तें छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (संविदा नियुक्ति) नियम, 2012 के तहत लागू होंगी।



