CHIRAG CG VISIT | चिराग पासवान का छत्तीसगढ़ में बड़ा प्लान, BJP पर भी दिया जवाब
रायपुर. रायपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान आज युवाओं से संवाद करेंगे। वे जेल रोड स्थित मेडिकल कॉलेज ऑडिटोरियम में ROLBOL Youth Conclave 2026 में शामिल होंगे। इसके साथ ही चिराग पासवान प्रदेश इकाई के नेताओं के साथ चुनावी रणनीति पर भी बैठक करेंगे।
एयरपोर्ट पर उन्होंने कहा कि देश को विकसित बनाने में युवाओं की बड़ी भूमिका है। उन्होंने बताया कि उनकी पार्टी अलग-अलग राज्यों में विस्तार की तैयारी कर रही है और छत्तीसगढ़ में भी आगे की रणनीति पर फैसला होगा।
चुनाव आयोग और SIR को लेकर चिराग ने कहा कि अगर किसी मतदाता को आयोग पर संदेह है, तो आयोग को उसका विश्वास जीतना चाहिए। वहीं कांग्रेस की चुनाव रद्द कराने की मांग पर उन्होंने सवाल उठाते हुए विपक्ष पर निशाना साधा।
छत्तीसगढ़ में BJP को समर्थन के सवाल पर चिराग ने साफ कहा कि फैसला समय और परिस्थिति के हिसाब से राज्य इकाई करेगी।



