CG COAL LEVY SCAM | 570 करोड़ के कथित कोल लेवी केस में आज बड़ा दिन!

रायपुर. रायपुर की स्पेशल कोर्ट में आज कोल लेवी मामले की बड़ी सुनवाई है। EOW कथित 570 करोड़ रुपये के कोल लेवी केस में अंतिम आरोप पत्र पेश करने जा रही है। कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव समेत 9 आरोपी कोर्ट पहुंचे हैं।
जांच एजेंसी के मुताबिक नेताओं को करीब 65 करोड़ और अफसरों को 36 करोड़ रुपये से ज्यादा का फायदा पहुंचने का आरोप है। जांच में 170 करोड़ रुपये से ज्यादा की बेनामी संपत्ति जब्त किए जाने का भी दावा है। ये सभी आरोप हैं, जिनका अंतिम फैसला अदालत में होना है।
देवेंद्र यादव ने कोर्ट पहुंचने से पहले कहा कि उन्हें न्यायिक प्रक्रिया और संविधान पर भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक रूप से निशाना बनाया जा रहा है और कहा कि वे हर मोर्चे पर खड़े रहेंगे।
अब नजर इस बात पर है कि अंतिम आरोप पत्र में कौन-कौन से सबूत और आरोप सामने रखे जाते हैं।



