chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | डिप्टी कलेक्टर के खिलाफ केस दर्ज, जानिए पूरा मामला

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में एक डिप्टी कलेक्टर और उनके परिवार के खिलाफ दहेज प्रताड़ना, मारपीट और करोड़ों रुपये की मांग के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। अधिकारी की पत्नी पूजा बंजारे की शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

शादी के दूसरे दिन से प्रताड़ना का आरोप

शिकायत के मुताबिक, आरंग के ग्राम भानसोज निवासी पूजा बंजारे की शादी जुलाई 2024 में धमतरी के जोधापुर वार्ड निवासी मनोज बंजारे से हुई थी। मनोज राज्य प्रशासनिक सेवा में डिप्टी कलेक्टर हैं। पूजा का आरोप है कि शादी में घरेलू सामान, सोने की चेन और अन्य उपहार देने के बावजूद ससुराल पक्ष के लोग कम दहेज मिलने को लेकर ताने देने लगे।

लग्जरी कार और 2-3 करोड़ रुपये मांगने का आरोप

पूजा ने पति मनोज बंजारे, सास ललिता बंजारे और ससुर कोमल सिंह बंजारे पर लग्जरी कार के साथ 2 से 3 करोड़ रुपये नकद मांगने का आरोप लगाया है। शिकायत में कहा गया है कि 4 जनवरी 2025 को मायके की जमीन बेचकर रकम लाने का दबाव बनाया गया। इनकार करने पर मारपीट किए जाने का भी आरोप है।

काउंसलिंग के बाद दर्ज हुआ केस

पीड़िता के मुताबिक, गर्भावस्था और बच्चे के जन्म के बाद भी प्रताड़ना जारी रही। उसने 2 सितंबर 2026 को मायके में भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया है।

मामले में महिला थाने के परिवार परामर्श केंद्र में दोनों पक्षों की काउंसलिंग कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई शुरू की। आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button