chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | भूपेश बघेल के बयान पर विजय शर्मा का पलटवार, छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान!

 

रायपुर। अमेरिकी कारोबारी एलन मस्क के सोशल मीडिया पोस्ट को राहुल गांधी द्वारा रिपोस्ट किए जाने के बाद सियासत गरमा गई है। कांग्रेस और बीजेपी के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है। अब इस मुद्दे पर छत्तीसगढ़ में भी बयानबाजी तेज हो गई है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से जवाब मांगा, तो डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने उन पर पलटवार किया।

भूपेश बघेल ने PM से मांगा जवाब

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर प्रधानमंत्री से सामने आकर जवाब देने की मांग की। उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन पर भी तंज कसा और कहा कि प्रधानमंत्री को खुद इस मामले पर जवाब देना चाहिए।

विजय शर्मा ने साधा निशाना

डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने भूपेश बघेल पर पलटवार करते हुए उन्हें ‘भीगी बिल्ली’ बताया। उन्होंने कहा कि पंजाब प्रभारी पद से हटाए जाने के बाद से भूपेश बघेल परेशान हैं और सोशल मीडिया के जरिए अपनी भड़ास निकाल रहे हैं। विजय शर्मा ने यह भी कहा कि उनकी बातों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा।

नितिन नवीन ने विपक्ष पर लगाए आरोप

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने विपक्ष पर झूठ के सहारे लोकतंत्र को चुनौती देने और जनादेश का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि जनता ने जिस नेतृत्व पर भरोसा जताया है, वही देश का नेतृत्व कर रहा है। उन्होंने विपक्ष को हताशा से भरा बताया।

अब एलन मस्क के पोस्ट को लेकर शुरू हुई यह राजनीतिक बहस छत्तीसगढ़ में भी कांग्रेस और बीजेपी के बीच जुबानी जंग का नया मुद्दा बन गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button