chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | दिव्यांग अभ्यर्थियों को फिर मौका, जानें डेडलाइन!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में सहायक शिक्षक और शिक्षक भर्ती परीक्षा की तैयारी कर रहे दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल ने पात्र अभ्यर्थियों के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया दोबारा शुरू करने का फैसला लिया है। आवेदन 15 अक्टूबर से 30 अक्टूबर 2026 की शाम 5 बजे तक किए जा सकेंगे।

गलती सुधारने के लिए भी मिलेगा समय

आवेदन में त्रुटि सुधारने का मौका 31 अक्टूबर से 2 नवंबर 2026 की शाम 5 बजे तक रहेगा। यह निर्णय छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के 9 अक्टूबर के आदेश के पालन में लिया गया है। संशोधित विज्ञापन में दिव्यांगता की पात्र श्रेणियां भी शामिल की गई हैं।

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा (LSAT-26) में दृष्टिबाधित, बधिर और सेरेब्रल पाल्सी से संबंधित पात्र अभ्यर्थी आवेदन कर सकेंगे।

वहीं, शिक्षक भर्ती परीक्षा (LST-26) में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, गणित, सामाजिक विज्ञान और कृषि विषयों के लिए पात्र दिव्यांग अभ्यर्थियों को मौका दिया गया है। अलग-अलग विषयों के लिए दिव्यांगता की पात्र श्रेणियां निर्धारित की गई हैं।

दिसंबर में होंगी परीक्षाएं

सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा 6 दिसंबर 2026 और शिक्षक भर्ती परीक्षा 20 दिसंबर 2026 को आयोजित होगी। परीक्षा केंद्र प्रदेश के 16 जिला मुख्यालयों में बनाए जाएंगे।

अभ्यर्थी आवेदन से पहले संशोधित विज्ञापन और विषयवार पात्रता की जानकारी आधिकारिक वेबसाइट https://vyapamcg.cgstate.gov.in और https://cgssb.cgstate.gov.in पर जरूर देख लें।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button