CG POLICE POSTING | छत्तीसगढ़ पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अफसरों को नई रैंक!
रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में 12 वरिष्ठ अधिकारियों को अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP), सहायक सेनानी या समकक्ष रैंक के पदों पर पदस्थापना देने का आदेश जारी किया गया है। गृह (पुलिस) विभाग ने यह आदेश 15 अक्टूबर को मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर से जारी किया।

विभागीय समिति की अनुशंसा पर फैसला
जारी आदेश के मुताबिक, 17 सितंबर को हुई विभागीय पदोन्नति एवं छानबीन समिति की बैठक में की गई अनुशंसाओं के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। पदस्थापना की प्रक्रिया छत्तीसगढ़ पुलिस कार्यपालिक (राजपत्रित) सेवा भर्ती तथा पदोन्नति नियम, 2005 के प्रावधानों के तहत की जा रही है।
इन 12 अधिकारियों के नाम शामिल
आदेश में सुरेन्द्र साय पैकरा, संजय कुमार ध्रुव, मधुरी धीरही, अखिलेश कौशिक, राजेश देवांगन, स्नेहिल साहू, घनश्याम कामड़े, दिनेश्वरी नंद, मनीष कुमार कंवर, दीपिका मिंज, अनुप कुमार लकड़ा और मंजुलता बाज के नाम शामिल हैं।
अलग से जारी होंगे पदस्थापना आदेश
विभाग ने स्पष्ट किया है कि सभी संबंधित अधिकारियों की नई पदस्थापना के आदेश अलग से जारी किए जाएंगे। ऐसे में अब नजर इस बात पर रहेगी कि किस अधिकारी को किस जिले या इकाई में जिम्मेदारी दी जाती है।
इस फैसले से पुलिस विभाग में वरिष्ठ अधिकारियों की जिम्मेदारियों और तैनाती में बदलाव का रास्ता साफ हुआ है। नई पदस्थापना की विस्तृत जानकारी अलग आदेश जारी होने के बाद सामने आएगी।



