chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

ASIAN PARA GAMES 2026 | बालोद के तोमन ने नक्सली हमले में गंवाया पैर, अब जीता गोल्ड!

 

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले के तोमन कुमार ने ऐसा कारनामा किया है, जिसने पूरे प्रदेश का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया। कभी नक्सली हमले में अपना बायां पैर गंवाने वाले पूर्व CRPF कोबरा कमांडो ने एशियन पैरा गेम्स 2026 में स्वर्ण पदक जीत लिया है।

जापान के आइची-नागोया में आयोजित प्रतियोगिता के कंपाउंड मिक्स्ड टीम फाइनल में तोमन कुमार और शीतल देवी की भारतीय जोड़ी ने इंडोनेशिया को 151-148 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया। प्रतियोगिता में यह भारत का तीरंदाजी का पहला स्वर्ण पदक रहा।

क्वालीफिकेशन में भी बनाया रिकॉर्ड

फाइनल से पहले भारतीय जोड़ी ने क्वालीफिकेशन राउंड में 1402 अंक हासिल किए और 1400 अंकों का पिछला विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इसमें शीतल देवी ने 704 और तोमन कुमार ने 698 अंक बनाए।

नक्सली हमले ने बदली जिंदगी

तोमन 2017 में CRPF में कांस्टेबल भर्ती हुए थे। फरवरी 2022 में झारखंड के लोहरदगा में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान IED विस्फोट में उनका बायां पैर गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज के दौरान पैर काटना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी।

नवंबर 2023 में उन्होंने तीरंदाजी का अभ्यास शुरू किया। सितंबर 2025 में विश्व पैरा तीरंदाजी चैंपियनशिप में पुरुष कंपाउंड व्यक्तिगत स्पर्धा का स्वर्ण और मिक्स्ड टीम में कांस्य पदक जीता।

उनकी साथी शीतल देवी जन्म से दोनों हाथों के बिना हैं और पैरों की मदद से धनुष चलाती हैं। दोनों खिलाड़ियों की यह जीत हौसले और मेहनत की मिसाल बन गई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button