chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHILAI STEEL PLANT | BSP पर भिड़े भूपेश-विजय बघेल, जुबानी जंग तेज!

 

भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) के निजीकरण की चर्चा ने छत्तीसगढ़ की राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और भाजपा सांसद विजय बघेल के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। विजय बघेल ने भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए उन्हें अडानी का पीए और पीआरओ तक बता दिया। जवाब में भूपेश ने सांसद की मानसिक स्थिति पर सवाल उठाते हुए इलाज कराने की सलाह दी।

कैसे शुरू हुआ विवाद?

भूपेश बघेल ने 14 अक्टूबर को सोशल मीडिया पर अडानी समूह के बीएसपी दौरे की संभावित जानकारी साझा की थी। उन्होंने आशंका जताई कि दौरे की आड़ में प्लांट को निजी हाथों में सौंपने की तैयारी हो सकती है। भाजपा विधायक रिकेश सेन ने इन आरोपों को भ्रामक बताते हुए प्रदर्शन की चेतावनी दी थी।

इसके बाद बीएसपी प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय ने प्लांट को बेचने की खबरों का खंडन किया। भूपेश बघेल ने प्रबंधन के खंडन पर सवाल उठाए और बीएसपी की रेल मिल को लेकर भी चिंता जताई।

विजय बघेल ने क्या कहा?

भाजपा सांसद विजय बघेल ने साफ कहा कि बीएसपी न बिकेगा और न कोई इसे बेचेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस लोगों को भ्रमित कर रही है। साथ ही भूपेश बघेल पर तंज कसते हुए कहा कि उन्हें अडानी के कामकाज की इतनी जानकारी है, जैसे वे उनके पीए या पीआरओ हों।

भूपेश बघेल का पलटवार

भूपेश बघेल ने जवाब में बेरोजगारी, प्लांट में भर्ती नहीं होने और कर्मचारियों के ठेके पर काम करने जैसे मुद्दे उठाए। उन्होंने कहा कि सांसद को इन समस्याओं पर ध्यान देना चाहिए।

फिलहाल, बीएसपी के निजीकरण को लेकर आरोप-प्रत्यारोप जारी हैं, जबकि प्रबंधन और इस्पात मंत्रालय प्लांट बेचने की खबरों को खारिज कर चुके हैं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button