chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

HOME MINISTER MEDAL 2026 | छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए गर्व की खबर!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस के 15 अधिकारियों और जवानों का केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक के लिए चयन किया गया है। पुलिस विभाग के लिए इसे बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। चयनित पुलिसकर्मियों में वरिष्ठ अधिकारियों से लेकर आरक्षक स्तर तक के कर्मचारी शामिल हैं।

जारी जानकारी के अनुसार, चयनित अधिकारियों में पुलिस अधीक्षक रोबिन्सन गुरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद साबरिया, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष कुमार नेताम शामिल हैं।

इसके अलावा उप निरीक्षक महेंद्र पाटे, प्रधान आरक्षक पुरुषोत्तम कुपल, प्रधान आरक्षक रामकुमार डरो, आरक्षक भुवनेश्वर मरकाम और आरक्षक डांडू राम दुग्गा को भी पदक के लिए चुना गया है।

अन्य चयनित पुलिसकर्मियों में डीएसपी सीडी राजेश सलाम, बीएपीसीयू सीटी लिबेश्वरी नाग, बीएफ सीटी चमन लाल, सीटी लक्ष्मण राम कोरच और सीटी सोमाकर राम के नाम शामिल हैं।

इस चयन के साथ ही छत्तीसगढ़ पुलिस के इन 15 कर्मियों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलने जा रहा है। यह उपलब्धि पुलिस विभाग के लिए गौरव का विषय है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button