chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | DMF घोटाले में 16 नए नाम, ED की चार्जशीट से मचा हड़कंप

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित जिला खनिज न्यास (DMF) घोटाले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बड़ी कार्रवाई की है। जांच एजेंसी ने मामले में पहली सप्लीमेंट्री चार्जशीट कोर्ट में पेश की है। इसमें सतपाल सिंह छाबड़ा समेत 16 नए लोगों को आरोपी बनाया गया है।

ED ने अदालत में 214 पन्नों की शिकायत पेश की है। इसके साथ करीब 7,500 पन्नों के दस्तावेज भी लगाए गए हैं। इससे पहले एजेंसी इस मामले में रानू साहू समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ प्रॉसिक्यूशन कंप्लेंट दाखिल कर चुकी है।

टेंडर के नाम पर 20 से 30 फीसदी कमीशन का आरोप

ED की जांच के मुताबिक, DMF फंड से होने वाले विकास कार्यों के टेंडर दिलाने में बिचौलियों का नेटवर्क सक्रिय था। आरोप है कि सतपाल सिंह छाबड़ा और उससे जुड़े लोग अधिकारियों तथा निजी कंपनियों के बीच संपर्क का काम करते थे। पसंदीदा कंपनियों को टेंडर दिलाने के बदले 20 से 30 प्रतिशत तक कमीशन लिया जाता था।

बिना काम के पूरा भुगतान?

जांच एजेंसी का दावा है कि कुछ ऐसे कामों के लिए भी पूरा भुगतान ले लिया गया, जिन्हें वास्तव में किया ही नहीं गया था। ED ने बैंक खातों के लेन-देन और वित्तीय दस्तावेजों की जांच कर आरोपियों के बीच संबंधों और उनकी भूमिका का पता लगाया है।

अब सप्लीमेंट्री चार्जशीट में 16 नए नाम जुड़ने के बाद DMF घोटाले की जांच का दायरा और बढ़ गया है। हालांकि, ये सभी आरोप जांच एजेंसी के हैं और इन पर अदालत में फैसला होना बाकी है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button