chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR EXTORTION CASE | अनवर ढेबर समेत 6 पर FIR!

 

रायपुर। राजधानी में 4 करोड़ रुपए की कथित रंगदारी और मारपीट के मामले में पुलिस ने अनवर ढेबर समेत छह लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। कारोबारी बलिराम धरमानी (62) ने शिकायत में आरोप लगाया है कि जमीन के पुराने सौदे को लेकर उन पर रकम देने का दबाव बनाया गया। विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की गई और पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।

शिकायत के मुताबिक, 2018 में बलिराम ने लाभांडी में बोरड परिवार की करीब 2.60 लाख वर्गफीट जमीन का सौदा किया था। इसमें से 40 हजार वर्गफीट जमीन की रजिस्ट्री उनके नाम हुई थी, जबकि बाकी जमीन का एग्रीमेंट था। परिवार के बीच विवाद के कारण बाकी जमीन की रजिस्ट्री नहीं हो सकी।

आरोप है कि 2022 में संदीप अग्रवाल ने जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 4 करोड़ रुपए मांगे थे। बाद में बलिराम ने अपने नाम की जमीन बोरड परिवार को वापस कर दी और बदले में 3.15 करोड़ रुपए मिलने की बात कही।

होटल में मारपीट का आरोप

बलिराम का आरोप है कि 26 सितंबर 2026 को बैठक में फिर 4 करोड़ रुपए मांगे गए। अगले दिन फाफाडीह के होटल वेलिंगटन में रकम देने से इनकार करने पर अनवर ढेबर और कुबेर राठी ने उनके साथ मारपीट की। अन्य आरोपियों पर भी धमकी देने का आरोप है।

मामले में संदीप अग्रवाल, आसिफ मेमन, नागेंद्र कुमार और विवेक जोशी उर्फ मोंटी जोशी के नाम भी शामिल हैं। पुलिस ने BNS की संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल सभी आरोप शिकायत पर आधारित हैं, जिनकी पुष्टि जांच के बाद होगी।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button