chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CABINET RESHFFLE | मंत्रियों की कुर्सी पर खतरा? दिल्ली पहुंची रिपोर्ट!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में मंत्रिमंडल विस्तार और फेरबदल को लेकर हलचल तेज है। भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के हालिया दौरे के बाद अब मंत्रियों के कामकाज की समीक्षा चर्चा में है। राजनीतिक गलियारों में दावा किया जा रहा है कि मंत्रियों को लेकर तैयार की गई रिपोर्ट दिल्ली पहुंच चुकी है।

सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के मुताबिक, इस रिपोर्ट में मंत्रियों के कामकाज, उनके खिलाफ मिली शिकायतों, व्यवहार और निजी स्टाफ की भूमिका तक का जिक्र है। संगठन के फीडबैक के साथ प्रदेश के अलग-अलग संभागों से मैदानी रिपोर्ट भी जुटाई गई है। दावा है कि कई मंत्रियों की रिपोर्ट नकारात्मक बताई जा रही है। हालांकि, किन मंत्रियों पर कार्रवाई हो सकती है, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

दूसरी ओर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्योत्सव के मंच से मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और दोनों उप मुख्यमंत्रियों के कामकाज की तारीफ की थी। इससे सरकार के प्रदर्शन को लेकर सकारात्मक संकेत मिले, लेकिन मंत्रिमंडल में बदलाव की चर्चाएं थमी नहीं हैं।

निकाय चुनाव के कारण फैसला टल सकता है

फेरबदल को लेकर मुख्यमंत्री के सामने राजनीतिक समीकरण भी चुनौती हैं। कांग्रेस SIR के मुद्दे पर सरकार को घेर रही है। वहीं, कुछ नगरीय निकायों के चुनाव भी सामने हैं। ऐसे में चुनाव से ठीक पहले मंत्रिमंडल में बदलाव का फैसला फिलहाल टलने की चर्चा है।

अब सवाल यही है कि मौजूदा मंत्रियों को मौका मिलेगा या दिल्ली से किसी नए नाम पर मुहर लगेगी? फिलहाल सरकार या भाजपा संगठन की ओर से फेरबदल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button