chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | रवि उप्पल को भारत लाने ED ने चला बड़ा दांव!

 

रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप केस में मुख्य आरोपियों पर जांच एजेंसियों का शिकंजा लगातार कसता जा रहा है। अब दुबई में पकड़े गए रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने करीब 400 पन्नों का विस्तृत डोजियर तैयार किया है।

जानकारी के मुताबिक, ED ने यह दस्तावेज अंग्रेजी और अरबी भाषा में दो अलग-अलग फाइलों के रूप में तैयार किए हैं। इन सभी कागजातों को केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी को सौंप दिया गया है। वहीं, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने भी इस मामले से जुड़े जरूरी दस्तावेज भेज दिए हैं।

अब प्रत्यर्पण की प्रक्रिया पर नजर

विदेश में पकड़े गए आरोपियों को भारत लाने के लिए कानूनी और कूटनीतिक औपचारिकताएं पूरी करनी होती हैं। इस पूरी प्रक्रिया में केंद्र सरकार की नोडल एजेंसी अहम भूमिका निभाती है। जांच एजेंसियों की ओर से दस्तावेज सौंपे जाने के बाद रवि उप्पल को भारत लाने की प्रक्रिया आगे बढ़ती दिखाई दे रही है।

महादेव सट्टा ऐप केस में एजेंसियों का फोकस विदेशों में फैले नेटवर्क, कथित आर्थिक लेनदेन और सिंडिकेट से जुड़े लोगों की भूमिका की जांच पर है।

हालांकि, रवि उप्पल के भारत आने की तारीख को लेकर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना होगा कि प्रत्यर्पण की प्रक्रिया कब तक पूरी होती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button