chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 15 मौतों वाला हाथी अब रडार पर!

 

अंबिकापुर। सरगुजा संभाग में मानव-हाथी संघर्ष के बीच वन विभाग ने कबरा कान हाथी को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पिछले छह महीनों में 15 लोगों की मौत से जुड़े इस हाथी को अब ट्रैंकुलाइज कर सैटेलाइट रेडियो कॉलर लगाया जाएगा। प्रधान मुख्य वन्यजीव वार्डन ने इसके लिए अनुमति दे दी है।

रेडियो कॉलर लगने के बाद वन विभाग सैटेलाइट के जरिए हाथी की लोकेशन और उसकी गतिविधियों पर नजर रख सकेगा। इससे हाथी की आवाजाही वाले इलाकों की पहचान कर आसपास के गांवों को समय रहते सतर्क करने में मदद मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर, बलरामपुर और सरगुजा जिले में कबरा कान हाथी की मौजूदगी से लगातार खतरा बना हुआ है। गुरुवार सुबह यह हाथी सूरजपुर से सरगुजा जिले के उदयपुर वन क्षेत्र में पहुंचा है। इसके बाद वन विभाग ने अभियान की तैयारी तेज कर दी है।

हाथी को ट्रैंकुलाइज करने और रेडियो कॉलर लगाने का काम विशेषज्ञों और प्रशिक्षित पशु चिकित्सकों की मदद से किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर कुमकी हाथियों की भी सहायता ली जाएगी। अभियान की जिम्मेदारी सूरजपुर और बलरामपुर के डीएफओ को संयुक्त रूप से सौंपी गई है।

शासन ने निगरानी के लिए हर 15 दिन में रिपोर्ट सौंपने के निर्देश भी दिए हैं। इसमें हाथी की लोकेशन और गतिविधियों का ब्योरा देना होगा।

अब देखना होगा कि रेडियो कॉलर लगने के बाद वन विभाग को हाथी की आवाजाही पर कितनी प्रभावी निगरानी मिल पाती है और ग्रामीणों को इससे कितनी राहत मिलती है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button