chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG PATWARI STRIKE | हड़ताल पर सख्ती, 33 पटवारी सस्पेंड!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे पटवारियों पर प्रशासन ने सख्ती शुरू कर दी है। लगातार नोटिस और काम पर लौटने के निर्देशों के बावजूद आंदोलन जारी रखने वाले पटवारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। बलरामपुर, जशपुर और मनेंद्रगढ़ में अब तक कुल 33 पटवारियों को निलंबित किए जाने की जानकारी सामने आई है।

बलरामपुर में सबसे बड़ी कार्रवाई

बलरामपुर जिले में 150 कार्यरत पटवारियों में से 133 के हड़ताल में शामिल होने की बात सामने आई है। प्रशासन ने इनमें से 14 पटवारियों को निलंबित कर दिया है। इसके अलावा 128 पटवारियों का सर्विस ब्रेक इन किया गया है और अक्टूबर महीने का वेतन भी रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि बार-बार नोटिस देने के बाद भी ड्यूटी पर नहीं लौटने वालों पर यह कार्रवाई हुई है।

जशपुर और मनेंद्रगढ़ में भी गिरी गाज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के गृह जिले जशपुर में हड़ताल कर रहे 11 पटवारियों को निलंबित किया गया है। वहीं मनेंद्रगढ़ जिले में भी 8 पटवारियों पर निलंबन की कार्रवाई हुई है।

तीनों जिलों में कार्रवाई के बाद पटवारी आंदोलन और प्रशासन के बीच टकराव बढ़ता दिख रहा है। अब सवाल है कि निलंबन और वेतन रोकने के फैसले के बाद पटवारी अपना आंदोलन जारी रखेंगे या सरकार से बातचीत का रास्ता निकालेंगे। इसका असर आम लोगों के राजस्व संबंधी कामकाज पर भी पड़ सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button