chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG RAID BREAKING | महादेव ऐप पर CBI का शिकंजा, 33 ठिकानों पर छापे!

 

रायपुर/दुर्ग। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में सीबीआई की कार्रवाई अब छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई तक पहुंच गई है। प्रमुख प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से पूछताछ के बाद जांच एजेंसी ने छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापेमारी की है। इस कार्रवाई में सट्टा पैनल, म्यूल बैंक खातों और हवाला नेटवर्क से जुड़े अहम सुराग मिलने का दावा किया गया है।

सीबीआई की 14 नवंबर की आधिकारिक विज्ञप्ति के मुताबिक, ओमान से प्रत्यर्पित किए जाने के बाद सौरभ चंद्राकर को 1 नवंबर 2026 को गिरफ्तार किया गया था। आठ दिन की पुलिस रिमांड के दौरान उससे प्लेटफॉर्म के संचालन और देशभर में फैले पैनल ऑपरेटरों के नेटवर्क को लेकर पूछताछ की गई।

इसी इनपुट के आधार पर एजेंसी ने कई राज्यों में एक साथ तलाशी ली। जांच के दौरान कुछ जगहों पर ऑनलाइन सट्टेबाजी के पैनल चलते मिले, जिन्हें बंद कराया गया। टीम ने मोबाइल फोन, डिजिटल डिवाइस और दस्तावेज भी जब्त किए हैं। शुरुआती जांच में दूसरों के नाम पर खोले गए बैंक खातों के जरिए सट्टे की रकम जमा करने और हवाला से विदेश भेजने का नेटवर्क सामने आया है।

इस कार्रवाई की आंच दुर्ग-भिलाई में भी दिखाई दे रही है। सूत्रों के मुताबिक, सेक्टर-9, रिसाली और नेहरू नगर समेत कुछ स्थानों पर सीबीआई की टीमें पहुंचीं। कुछ वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से जुड़े ठिकानों, सौरभ के रिश्तेदारों और कथित हवाला नेटवर्क से जुड़े लोगों के यहां जांच की जानकारी भी सामने आई है। हालांकि, सीबीआई ने इन व्यक्तियों की भूमिका पर कोई विस्तृत आधिकारिक जानकारी नहीं दी है।

सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर 2026 तक न्यायिक हिरासत में है। अब जांच एजेंसी की नजर नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और वित्तीय लेन-देन की कड़ियों पर है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button