chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG DHAN KHARIDI | साय का किसानों को बड़ा तोहफा, नितिन नवीन की दिमागी नक्सलियों को चेतावनी!


रायगढ़।
भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों के लिए बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहा कि अब प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी कृषक उन्नति योजना के तहत 21 क्विंटल की सीमा तक अंतर की राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने उदाहरण देते हुए बताया कि यदि कोई किसान एक एकड़ में 12 क्विंटल धान बेचता है, तो उसे बाकी 9 क्विंटल की अंतर राशि भी मिलेगी। इसके लिए किसान को अतिरिक्त धान बेचने की जरूरत नहीं होगी। सीएम ने साफ किया कि यह व्यवस्था हर साल जारी रहेगी। बस्तर और सरगुजा जैसे कम पैदावार वाले क्षेत्रों के किसानों को राहत देने के लिए यह फैसला लिया गया है।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को भी शामिल होना था, लेकिन घने कोहरे के कारण उनका हेलीकॉप्टर निर्धारित स्थान पर नहीं उतर सका। इसके बाद वे वर्चुअली कार्यक्रम से जुड़े।

अपने संबोधन में नितिन नवीन ने कहा कि नक्सलवाद को खत्म करने की दिशा में बड़ी सफलता मिली है, लेकिन कुछ दिमागी नक्सली अभी भी संगठनों पर कब्जा जमाए हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी योजनाओं और कामों के जरिए ऐसे लोगों को सबक सिखाएगी।

समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। इस दौरान जनजातीय संस्कृति और भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष को याद किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button