CHHATTISGARH | दिवाली पर CM हाउस में 8 घंटे धरने पर बैठे मंत्री?

रायपुर। छत्तीसगढ़ की सियासत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने नई चर्चा छेड़ दी है। बैज ने दावा किया है कि दीपावली के दिन प्रदेश सरकार का एक मंत्री मुख्यमंत्री निवास में लगातार 8 घंटे तक धरने पर बैठा रहा।
दीपक बैज ने पोस्ट के जरिए सरकार पर तंज कसते हुए सवाल उठाया कि आखिर वह कौन-सा मंत्री है, जो त्योहार के दिन मुख्यमंत्री निवास में धरने पर बैठा रहा? हालांकि, उन्होंने मंत्री का नाम सार्वजनिक नहीं किया है।
मंत्री कौन और मांग क्या थी?
बैज की पोस्ट सामने आने के बाद राजनीतिक गलियारों में तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। सवाल उठ रहे हैं कि आखिर मंत्री को ऐसी कौन-सी मांग के लिए धरने पर बैठना पड़ा और मुख्यमंत्री निवास में 8 घंटे तक क्या घटनाक्रम चला?
फिलहाल, मंत्री की पहचान और धरने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस दावे पर सरकार या संबंधित मंत्री की ओर से भी कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।
अब देखना होगा कि दीपक बैज के इस दावे पर सरकार क्या जवाब देती है और क्या उस मंत्री का नाम सामने आता है?



