chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

JANJATIYA GAURAV DIWAS | जनजातीय गौरव दिवस पर कांग्रेस को घेरा, BJP ने क्या कहा?

 

रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस से पहले छत्तीसगढ़ की सियासत गरमा गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि करीब 50 से 55 साल तक केंद्र की सत्ता में रहने के बावजूद कांग्रेस ने जनजातीय समाज के लिए अलग मंत्रालय तक नहीं बनाया। उन्होंने सवाल उठाया कि इतने लंबे शासनकाल में समाज के उत्थान के लिए कौन-सी ठोस योजनाएं शुरू की गईं?

शनिवार को रायपुर में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान किरण सिंह देव ने कहा कि आदिवासी और जनजाति दोनों शब्द एक ही समाज को दर्शाते हैं। ऐसे में इनके बीच अंतर पैदा करने की कोशिश क्यों की जा रही है? उन्होंने दावा किया कि केंद्र सरकार जनजातीय समाज के विकास के लिए एक लाख करोड़ रुपये से अधिक की योजनाएं चला रही है। इनमें धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान भी शामिल है।

धरमजयगढ़ में जुटेंगे बड़े नेता

भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर 15 नवंबर को रायगढ़ जिले के धरमजयगढ़ में जनजातीय गौरव दिवस मनाया जाएगा। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने के बाद पहली बार छत्तीसगढ़ आ रहे नितिन नवीन शामिल होंगे।

आयोजन में बिरसा मुंडा के संघर्ष और बलिदान को याद करने के साथ आवास, शिक्षा, महिला कल्याण और वन अधिकार से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी।

इसके अलावा 16 से 18 नवंबर तक प्रदेश के सभी जिलों में युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित होंगे। भाजपा इन आयोजनों के जरिए जनजातीय समाज के गौरव और विकास के मुद्दों को उठाने की तैयारी में है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button