chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

SMRITI IRANI DHARAMJAIGARH | स्मृति ईरानी ने मंत्रियों को क्यों उठाया?

 

रायगढ़। भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर रविवार को धरमजयगढ़ के दशहरा मैदान में राज्य स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान एक ऐसा वाकया सामने आया, जिसने राजनीतिक गलियारों में चर्चा छेड़ दी। प्रदेश भाजपा प्रभारी स्मृति ईरानी ने अगली पंक्ति में बैठे मंत्रियों को खुद खड़े होकर पीछे जाने को कहा, ताकि वहां आदिवासी समाज के प्रमुखों और प्रतिष्ठित लोगों को बैठाया जा सके।

इस घटना के बाद सवाल उठने लगे कि क्या स्मृति ईरानी मंत्रियों से नाराज थीं? नाम पुकारे जाने के बावजूद उनका भाषण क्यों नहीं हुआ? हालांकि, इस घटनाक्रम को जनजातीय समाज को प्राथमिकता देने और वीआईपी संस्कृति से दूरी बनाने की पहल के तौर पर भी देखा जा रहा है।

कोहरे ने बदला कार्यक्रम

समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद नितिन नवीन को घने कोहरे के कारण जिंदल एयरपोर्ट पर हेलीकॉप्टर लैंडिंग में परेशानी हुई। इसके चलते वे कार्यक्रम में वर्चुअल माध्यम से जुड़े। उन्होंने अपने संबोधन में नक्सलवाद के खिलाफ अभियान का जिक्र किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प तथा गृह मंत्री अमित शाह के नेतृत्व की बात कही।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संबोधन भी वर्चुअल माध्यम से सुनाया गया। इस दौरान नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी की पीठ थपथपाई।

कई मंत्री रहे मौजूद

समारोह में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा, रामविचार नेताम, लखन लाल देवांगन, ओपी चौधरी, श्याम बिहारी जायसवाल, राजेश अग्रवाल और गुरु खुशवंत साहेब सहित कई मंत्री मौजूद थे।

मंच के सामने बैठने की व्यवस्था में हुए बदलाव को लेकर अब राजनीतिक चर्चाएं तेज हैं। हालांकि, स्मृति ईरानी की नाराजगी या उनके भाषण नहीं देने की वजह को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि सामने नहीं आई है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button