chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | पटवारी पेपर लीक में दो भाई गिरफ्तार, खुलेंगे कई राज?

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित पटवारी-आरआई पेपर लीक मामले में EOW ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मध्य प्रदेश के भिंड से दो सगे भाइयों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को दिल्ली से पकड़कर रायपुर लाया गया। आज विशेष न्यायालय में पेशी के बाद कोर्ट ने दोनों को 23 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान वीर सिंह जाटव (35) और अरविंद जाटव (41) के रूप में हुई है। दोनों ग्राम घना की गड़िया, थाना उमरी, जिला भिंड के रहने वाले हैं। इनके खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम और IPC की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है।

कैसे रची गई पेपर लीक की साजिश?

दरअसल, 7 जनवरी 2024 को पटवारियों को राजस्व निरीक्षक प्रशिक्षण के लिए चयनित करने विभागीय परीक्षा आयोजित की गई थी। इसके परिणाम के आधार पर 216 अभ्यर्थियों का चयन हुआ था। परीक्षा में गड़बड़ी की शिकायत और उच्चस्तरीय जांच रिपोर्ट के बाद सामान्य प्रशासन विभाग ने मामले की जांच EOW-ACB को सौंपी थी।

जांच में सामने आया कि वीर सिंह और अरविंद जाटव ने प्रश्नपत्र मुद्रण समिति से जुड़े सह-आरोपी वीरेन्द्र जाटव के साथ मिलकर पेपर लीक की साजिश रची थी। आरोप है कि परीक्षा से पहले ही गोपनीय प्रश्नपत्र अभ्यर्थियों तक पहुंचाया गया और इसके बदले मोटी रकम वसूली गई।

गिरफ्तारी से एक दिन पहले 15 नवंबर को कार्यपालिक दंडाधिकारी के सामने शिनाख्त परेड कराई गई थी। इसमें परीक्षा देने वाले पटवारियों ने दोनों आरोपियों की पहचान की।

EOW अब मामले में दूसरे आरोपियों की तलाश और आगे की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button