chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG VOTER LIST | SIR के बाद छत्तीसगढ़ में फिर बढ़े मतदाता!

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के बाद मतदाता सूची में एक बार फिर बढ़ोतरी दर्ज की गई है। निर्वाचन आयोग की ओर से 12 नवंबर को जारी प्रारूप सूची के मुताबिक, फरवरी 2026 की तुलना में प्रदेश में 2 लाख 85 हजार 854 मतदाता बढ़ गए हैं। नए पंजीयन और पुनरीक्षण के दौरान छूटे पात्र लोगों के नाम जुड़ने से यह इजाफा हुआ है।

फरवरी 2026 में प्रदेश की मतदाता सूची में 1 करोड़ 87 लाख 30 हजार 914 मतदाता थे। वहीं, नवंबर में जारी प्रारूप सूची में यह संख्या बढ़कर 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 हो गई है।

SIR में कटे थे करीब 25 लाख नाम

छत्तीसगढ़ में SIR की प्रक्रिया 27 अक्टूबर 2025 से शुरू हुई थी। उस समय प्रदेश में कुल 2 करोड़ 12 लाख 30 हजार 737 मतदाता दर्ज थे। करीब चार महीने तक चले सत्यापन और दावे-आपत्तियों के बाद फरवरी 2026 में संशोधित सूची जारी की गई।

इस दौरान कुल 24 लाख 99 हजार 823 नाम हटाए गए थे। इनमें मृत मतदाता, दूसरे स्थानों पर जा चुके लोग और एक से अधिक जगह दर्ज नाम शामिल थे।

अभी अंतिम आंकड़ा बाकी

SIR के बाद नए मतदाताओं के पंजीयन और छूटे पात्र नागरिकों के नाम जोड़ने की प्रक्रिया जारी रही। अब 12 नवंबर की प्रारूप सूची में मतदाताओं की संख्या में बढ़ोतरी दिखाई दे रही है।

फिलहाल इस सूची पर दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। आवेदनों की जांच और जरूरी सुधार के बाद अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। ऐसे में अंतिम आंकड़े में और बदलाव संभव है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button