chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | 19 DEO के वेतन पर रोक, जानिए वजह!

 

रायपुर, 16 नवंबर। छत्तीसगढ़ में सरकारी आदेशों की अनदेखी करना 19 जिला शिक्षा अधिकारियों (DEO) को भारी पड़ गया है। लोक शिक्षण संचालनालय ने इन सभी अधिकारियों के नवंबर 2026 के वेतन पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है।

बार-बार निर्देश के बाद भी नहीं हुआ काम

जानकारी के मुताबिक, कार्रवाई VSK ऐप से जुड़े डेटा को गूगल शीट में अपडेट नहीं करने के कारण की गई है। संचालनालय की ओर से इस संबंध में अधिकारियों को कई बार स्मरण पत्र भेजे गए थे। इसके बावजूद निर्धारित जानकारी अपडेट नहीं की गई।

सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन माना

संचालनालय ने आदेशों की लगातार अनदेखी को गंभीरता से लेते हुए इसे सिविल सेवा आचरण नियमों का उल्लंघन माना है। इसके बाद 19 DEO के वेतन पर रोक लगाने का फैसला लिया गया।

इस कार्रवाई से शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। सरकारी कामकाज में लापरवाही और समय पर जानकारी उपलब्ध नहीं कराने को लेकर संचालनालय ने सख्त संदेश दिया है।

फिलहाल संबंधित अधिकारियों के वेतन पर रोक लगा दी गई है। अब देखना होगा कि लंबित डेटा अपडेट होने के बाद वेतन रोकने के आदेश पर आगे क्या फैसला लिया जाता है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button