chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG POLICE TRANSFER | पुलिस में 337 का ट्रांसफर!
दुर्ग। छत्तीसगढ़ के दुर्ग पुलिस विभाग में बड़े स्तर पर तबादले किए गए हैं। पुलिसिंग में कसावट लाने के उद्देश्य से 337 पुलिसकर्मियों को नई पदस्थापना दी गई है। इस संबंध में एसएसपी विजय अग्रवाल ने आदेश जारी कर दिया है।
ASI से आरक्षक तक बदली जिम्मेदारी

जारी तबादला सूची में कुल 337 पुलिसकर्मियों के नाम शामिल हैं। इनमें 3 सहायक उप निरीक्षक (ASI), 64 प्रधान आरक्षक और 270 आरक्षक शामिल हैं।
पुलिस विभाग में इतने बड़े स्तर पर हुए फेरबदल को प्रशासनिक व्यवस्था मजबूत करने और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की कवायद के तौर पर देखा जा रहा है। अब तबादले के बाद संबंधित पुलिसकर्मियों को नई जगहों पर जिम्मेदारी संभालनी होगी।



