chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | 3-4 बच्चे पैदा करने पर छिड़ी बहस, सिंहदेव ने मंत्री को घेरा!

 

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में तीन से ज्यादा बच्चे पैदा करने और फर्टिलिटी रेट बढ़ाने को लेकर सियासत तेज हो गई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के बयान पर पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव ने पलटवार करते हुए इसे गैरजिम्मेदाराना और नासमझी भरा बताया है।

दरअसल, चिरमिरी में मीडिया से चर्चा के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा था कि देश की फर्टिलिटी दर 2.2 है, जबकि छत्तीसगढ़ में यह 1.8 है। सरकार लोगों को परिवार नियोजन के लिए पहले की तरह प्रोत्साहित नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि दो से ज्यादा बच्चे होने पर भी कोई परेशानी नहीं है।

इस पर सिंहदेव ने कहा कि देश की आबादी 150 करोड़ के पार पहुंच चुकी है। सीमित संसाधनों के बीच बढ़ती जनसंख्या प्रति व्यक्ति आय कम होने की बड़ी वजह है। ऐसे में इस तरह के बयान देना ठीक नहीं है।

सरगुजा में वापसी पर भी जवाब

स्वास्थ्य मंत्री के सरगुजा में कांग्रेस की वापसी में 50 साल लगने वाले बयान पर सिंहदेव ने कहा कि जनता ने कांग्रेस के कामकाज को पसंद नहीं किया, इसलिए पार्टी को हार मिली। हालांकि, उन्होंने आने वाले चुनाव में बेहतर प्रदर्शन और वापसी की उम्मीद जताई।

सरकारी स्कूलों पर भी सवाल

200 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को PPP मॉडल पर चलाने की योजना पर सिंहदेव ने सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि स्कूलों में शिक्षकों की कमी दूर करना ज्यादा जरूरी है। सरकारी भवनों को निजी संस्थाओं को सौंपने के बजाय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर ध्यान देना चाहिए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button