chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH | सूरजपुर के एक खाते में मिले 113 करोड़ …

 

सूरजपुर. छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एक बैंक खाते से 113 करोड़ 32 लाख रुपये से ज्यादा के संदिग्ध लेनदेन का खुलासा हुआ है। इस खाते से देश के 21 राज्यों के 150 लोगों से जुड़ी साइबर ठगी की रकम का लेनदेन हुआ। मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों अमन पासवान और जिशान खान को गिरफ्तार किया है। मुख्य आरोपी देवनारायण चक्रधारी पहले ही जेल भेजा जा चुका है।

पुलिस के मुताबिक, भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र (I4C) के पोर्टल से संदिग्ध बैंक खातों की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू हुई थी। इसी दौरान सूरजपुर की SBI शाखा में खुले एक खाते में 113 करोड़ 32 लाख 9 हजार 604 रुपये के लेनदेन का पता चला।

जांच में सामने आया कि डीएन चक्रधारी एजुकेशन डेवलपमेंट एसोसिएशन के नाम पर यह खाता खोला गया था। 23 से 29 अप्रैल 2025 के बीच इसी खाते में करीब 13 करोड़ रुपये की ठगी की रकम आई थी। इसके बदले आरोपियों को 13 लाख रुपये कमीशन मिला।

पुलिस के अनुसार, इसमें देवनारायण को 8 लाख, अमन पासवान को 2 लाख और जिशान खान को 2.50 लाख रुपये मिले थे। रकम निकालने के लिए चेक और ATM का इस्तेमाल किया गया।

अमन कांकेर जिले के पंखाजूर और जिशान सूरजपुर के नावापारा का निवासी है। दोनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

मामले में एक अन्य आरोपी फरार है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क, संदिग्ध लेनदेन और दूसरे राज्यों में जुड़े खातों की जांच कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button