chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

RAIPUR FRAUD CASE | टंडन दंपती की बढ़ी मुश्किलें, होटल में छापेमारी!

 

रायपुर। कथित महाठग दीपक उर्फ अंबेडकर टंडन और उसकी पत्नी बरखा टंडन की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। ठगी के मामलों में गिरफ्तार दोनों आरोपियों की पुलिस रिमांड कोर्ट ने दो दिन और बढ़ा दी है। अब दोनों 25 नवंबर तक पुलिस रिमांड पर रहेंगे।

रविवार को रिमांड खत्म होने के बाद पुलिस ने दोनों को कोर्ट में पेश किया था। इसके बाद अतिरिक्त पूछताछ के लिए दो दिन की रिमांड मिली। पुलिस अब दोनों से अलग-अलग मामलों और उनकी गतिविधियों को लेकर जानकारी जुटा रही है।

आधी रात होटल पहुंची पुलिस

रिमांड मिलने के बाद रविवार रात तेलीबांधा थाना क्षेत्र में दर्ज पांच FIR की जांच के सिलसिले में पुलिस दीपक टंडन को लेकर उसके होटल ‘वेलकम श्री’ पहुंची। वहां कमरों के साथ होटल के अंदर चल रहे स्पा सेंटर की भी तलाशी ली गई।

पुलिस ने स्पा सेंटर से शराब की बोतलें, सिगरेट, ग्राहकों की डायरी, मोबाइल नंबर और कई दस्तावेज जब्त किए हैं। इसके अलावा जमीन से जुड़े कागजात और कुछ गाड़ियों के दस्तावेज भी मिले हैं।

स्पा सेंटर का वीडियो भी आया सामने

होटल के स्पा सेंटर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें दीपक टंडन दिखाई दे रहा है। आरोप है कि होटल में ठहरने वाले कुछ लोगों के आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बनाए जाते थे। हालांकि, इस दावे की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

ACP रमाकांत साहू के मुताबिक, होटल की पूरी तलाशी ली गई है और बरामद दस्तावेजों की जांच की जा रही है। पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी रखे हुए है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button