chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BAILADILA LANDSLIDE | भूस्खलन पर NMDC को घेरा, कांग्रेस ने उठाए सवाल!

 

बस्तर. बस्तर के बैलाडीला पहाड़ियों में हुए भूस्खलन से पर्यावरण को भारी नुकसान पहुंचने की आशंका है। पहाड़ से खिसका मलबा करीब 7 से 8 किलोमीटर तक फैल गया है। हजारों पेड़-पौधे इसकी चपेट में आकर दब गए हैं। चार प्राकृतिक जलस्रोत प्रभावित हुए हैं, जबकि सैकड़ों वन्यजीवों के मलबे में दबने की आशंका जताई जा रही है।

सोमवार को कांग्रेस के जांच दल ने प्रभावित इलाके का निरीक्षण किया। दल के संयोजक और बस्तर विधायक लखेश्वर बघेल ने इस घटना के लिए NMDC प्रबंधन की लापरवाही को जिम्मेदार ठहराया और कार्रवाई की मांग की।

3 किलोमीटर बताया, मौके पर 8 किलोमीटर तक मिला मलबा!

कांग्रेस जांच दल का आरोप है कि NMDC प्रबंधन ने मलबे का फैलाव 2 से 3 किलोमीटर बताया था, जबकि मौके पर निरीक्षण के दौरान यह 7 से 8 किलोमीटर तक फैला मिला। दल ने हजारों पेड़-पौधों के नुकसान और वन्यजीवों के अस्तित्व पर संकट की आशंका जताई।

बारिश हुई तो बढ़ सकती है तबाही

जांच दल के मुताबिक मलबा अभी पूरी तरह स्थिर नहीं हुआ है और धीरे-धीरे आगे खिसक रहा है। ऐसे में बारिश होने पर जंगल के और बड़े हिस्से, जलस्रोतों और वन्यजीवों को नुकसान पहुंच सकता है।

कांग्रेस ने पूरे प्रभावित क्षेत्र का स्वतंत्र और वैज्ञानिक सर्वे कराने, नुकसान का आकलन सार्वजनिक करने और जिम्मेदारी तय कर कार्रवाई करने की मांग की है। अब सवाल है कि पर्यावरण को हुए इस नुकसान की वास्तविक तस्वीर कब सामने आएगी?

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button