chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CHHATTISGARH GANJA SEIZURE | कंटेनर के गुप्त चेंबर में मिला 407 किलो गांजा!

 

कबीरधाम. छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में पुलिस ने गांजा तस्करी के बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। चिल्फी पुलिस ने नेशनल हाईवे-30 पर कार्रवाई करते हुए एक कंटेनर से 407 किलो 330 ग्राम गांजा बरामद किया है। तस्करों ने पुलिस से बचने के लिए ड्राइवर सीट के ऊपर खास गुप्त चेंबर बना रखा था। मामले में उत्तर प्रदेश के दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है।

192 पैकेट में छिपाकर ले जा रहे थे गांजा

पुलिस के मुताबिक, 23 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक कंटेनर में भारी मात्रा में गांजा ले जाया जा रहा है। इसके बाद चिल्फी थाने के सामने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोका गया।

तलाशी के दौरान ड्राइवर सीट के ऊपर बने गुप्त चेंबर से खाकी टेप में लिपटे 192 पैकेट मिले। जांच में इनमें गांजा होने की पुष्टि हुई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजू यादव (27) और विकास यादव (26), निवासी अलीगढ़, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

ओडिशा से यूपी तक तस्करी का नेटवर्क

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे 17 नवंबर को अलीगढ़ से कंटेनर लेकर निकले थे। 21 नवंबर को ओडिशा के सुनकीघाटी में कंटेनर के गुप्त चेंबर में करीब चार क्विंटल गांजा लोड किया गया था। इसके बाद वे रायपुर, कवर्धा और चिल्फी के रास्ते अलीगढ़ जा रहे थे।

पुलिस ने गांजा, कंटेनर और मोबाइल फोन समेत कुल 2 करोड़ 29 लाख 76 हजार 500 रुपये की संपत्ति जब्त की है। अब पुलिस इस तस्करी में शामिल अन्य लोगों की तलाश कर रही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button