chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG COAL LEVY SCAM | IAS मौर्य पर हाईकोर्ट का बड़ा कदम!

 

रायपुर। कोयला लेवी घोटाले में आईएएस जयप्रकाश मौर्य की अग्रिम जमानत याचिका पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से जवाब मांगा है। मौर्य ने EOW और ACB की ओर से पेश पूरक आरोप पत्र में अपना नाम शामिल किए जाने को चुनौती दी है।

मामले में EOW, ACB और ED जांच कर रही हैं। जांच के दायरे में पूर्व कलेक्टर रानू साहू, सूर्यकांत तिवारी और तत्कालीन मुख्यमंत्री के OSD सहित कई लोग शामिल हैं।

5 अक्टूबर 2026 को विशेष अदालत में पेश छठे पूरक आरोप पत्र में तत्कालीन खनिज संसाधन विभाग के संचालक रहे जयप्रकाश मौर्य का नाम भी शामिल किया गया था।

जांच एजेंसी का आरोप है कि जब्त डायरियों से मौर्य को सूर्यकांत तिवारी से करीब एक करोड़ रुपये नकद मिलने के संकेत मिले हैं। उन पर कोयला परिवहन में 25 रुपये प्रति टन और आयरन ओर पेलेट परिवहन में 100 रुपये प्रति टन कथित अवैध वसूली की व्यवस्था लागू कराने और संचालित करने में भूमिका निभाने का आरोप है।

एजेंसी के मुताबिक जुलाई 2020 में ई-पर्मिट से पहले जिला खनिज अधिकारी की अनुमति अनिवार्य करने और जनवरी 2022 में ट्रांजिट पास व्यवस्था लागू करने जैसे फैसलों से कथित वसूली सिंडिकेट को मदद मिली।

अब हाईकोर्ट में राज्य सरकार के जवाब के बाद अग्रिम जमानत याचिका पर आगे की सुनवाई होगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button