chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

VIJAY HAZARE TROPHY | विजय हजारे ट्रॉफी के लिए छत्तीसगढ़ टीम घोषित!

 

रायपुर। विजय हजारे ट्रॉफी 2026-27 के लिए छत्तीसगढ़ की सीनियर पुरुष क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है। रायपुर में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ की चयन समिति की बैठक में 18 खिलाड़ियों को टीम में जगह दी गई है। सबसे खास बात यह है कि राजनांदगांव के 17 वर्षीय विकल्प तिवारी को टीम की कप्तानी सौंपी गई है।

छत्तीसगढ़ अपना पहला मुकाबला 14 दिसंबर को महाराष्ट्र के खिलाफ खेलेगा। यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में होगा। टीम को एलीट ग्रुप में कुल 7 मुकाबले खेलने हैं और सभी मैच अहमदाबाद में आयोजित होंगे।

टीम में कौन-कौन शामिल?

विकल्प तिवारी (कप्तान), आयुष पांडेय, अनुज तिवारी, अमनदीप खरे, मयंक वर्मा, राहुल प्रधान, संजीत देसाई, अजय मंडल, प्रतीक यादव, धर्मेंद्र सिंह जडेजा, जयंत यादव, देव आदित्य सिंह, सौरभ मजूमदार, वासुदेव बरेठ, विजय यादव, शुभम अग्रवाल, भारत गोंडवानी और रुद्र प्रताप देहारी।

जिलेवार चयन में रायपुर से 4 और राजनांदगांव से 2 खिलाड़ी शामिल हैं। भिलाई, BSP, सरगुजा, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग और रायगढ़ से भी खिलाड़ियों को मौका मिला है।

छत्तीसगढ़ के मुकाबले

14 दिसंबर – महाराष्ट्र
16 दिसंबर – गोवा
19 दिसंबर – हिमाचल प्रदेश
21 दिसंबर – पंजाब
24 दिसंबर – दिल्ली
27 दिसंबर – राजस्थान
29 दिसंबर – चंडीगढ़

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button