chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
SAI CABINET DECISIONS | 500 करोड़ का AI मिशन, जानिए साय कैबिनेट के 7 बड़े फैसले!

रायपुर। छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने एक साथ कई बड़े फैसलों पर मुहर लगा दी है। सबसे बड़ी घोषणा 500 करोड़ रुपये के AI मिशन की है, जिसके तहत 100 AI लैब, 5 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, 300 से ज्यादा स्टार्टअप और लाखों छात्रों व सरकारी कर्मचारियों को AI ट्रेनिंग मिलेगी।
कैबिनेट ने BEML के पहले हैवी अर्थ मूविंग इक्विपमेंट प्लांट को मंजूरी, PWD में WAMIS डिजिटल सिस्टम लागू करने, ग्रामीण सड़क योजना में बड़े बदलाव, ADB से 15 करोड़ रुपये की ग्रांट, State Single Nodal Agency मॉडल और CSPGCL के 200 करोड़ रुपये के बॉन्ड जारी करने जैसे अहम फैसलों को भी हरी झंडी दी। सरकार का दावा है कि इन निर्णयों से निवेश, रोजगार, पारदर्शिता और डिजिटल गवर्नेंस को नई रफ्तार मिलेगी।



