chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BRIJMOHAN LETTER TO CM | रायपुर पुलिस पर बृजमोहन का लेटर बम!

 

रायपुर। राजधानी रायपुर की कानून-व्यवस्था और पुलिस व्यवस्था को लेकर रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय को फिर पत्र लिखा है। सांसद ने दावा किया कि कमिश्नरेट बनने के बावजूद जमीनी स्तर पर पुलिस बल की भारी कमी है। रक्षित केंद्र में 660 पद खाली हैं, जिससे गश्त, जांच और कानून-व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

पत्र में यह भी कहा गया कि रायपुर की कई शहरी कॉलोनियां अब भी ग्रामीण पुलिस के अधीन हैं, जिससे कार्रवाई में भ्रम की स्थिति बनती है। एयरपोर्ट, कमल विहार और सिलतरा जैसे संवेदनशील इलाकों के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बंटे होने पर भी सवाल उठाए गए हैं।

सांसद ने बढ़ती आबादी और ट्रैफिक के मुकाबले पुलिस बल को बेहद कम बताया और सरकार से 500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तत्काल तैनाती, 660 रिक्त पदों पर भर्ती, पूरे शहरी क्षेत्र को कमिश्नरेट में शामिल करने, नए कार्यालय भवन और पुलिस संसाधन उपलब्ध कराने की मांग की है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button