chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BHUPESH STATEMENT | भूपेश का BJP-RSS पर बड़ा हमला!

 

बिलासपुर. बिलासपुर दौरे पर पहुंचे छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भाजपा और आरएसएस पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि “महमूद गजनवी ने सोमनाथ मंदिर को लूटा था, लेकिन आज कुछ संगठन राम मंदिर के नाम पर लूट में लगे हुए हैं।”

इतना ही नहीं, भूपेश बघेल ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों पर भी सरकार को घेरा। उनका सवाल था कि जब कच्चे तेल के दाम बढ़ने पर नुकसान का हिसाब बताया जाता था, तो अब कीमतें घटने के बावजूद जनता को मुनाफे का हिसाब क्यों नहीं दिया जा रहा।

पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली दरों में बढ़ोतरी को जनता पर अतिरिक्त बोझ बताया और कहा कि डबल इंजन सरकार में आम आदमी और किसान दोनों परेशान हैं। उन्होंने प्रदेश में कानून-व्यवस्था, हत्या, लूट और दुष्कर्म की घटनाओं को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।

शिक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि नया सत्र शुरू होने के बाद भी कई स्कूलों में बच्चों को किताबें, ड्रेस और बुनियादी सुविधाएं नहीं मिली हैं। वहीं किसानों के लिए खाद संकट, कालाबाजारी और महंगे दामों का मुद्दा भी उठाया।

राहुल गांधी को लेकर उन्होंने दावा किया कि भाजपा उनकी लोकप्रियता से डरती है और उनकी छवि खराब करने में करोड़ों रुपये खर्च कर रही है।

आगामी चुनाव पर भूपेश बघेल ने साफ कहा कि कांग्रेस सामूहिक नेतृत्व में मैदान में उतरेगी और पूरी ताकत के साथ चुनाव लड़ेगी।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button