hindi newsनेशनलमनोरंजन

BIG BREAKING | दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का निधन

 

मुंबई/गोवा। दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर का गुरुवार सुबह 8 अक्टूबर को 75 साल की उम्र में निधन हो गया। शुरुआती जानकारी के मुताबिक उन्हें गोवा स्थित अपने घर में गंभीर कार्डियक अरेस्ट आया था। उनके निधन की पुष्टि उनके बेटे मल्हार पाटेकर ने की है।

घर में बेहोश मिले नाना पाटेकर

नाना पाटेकर गोवा के डोना पाउला स्थित अपने घर में बेहोशी की हालत में मिले थे। इसके बाद उन्हें मणिपाल अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों ने करीब 45 मिनट तक उन्हें बचाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें होश में नहीं लाया जा सका। सुबह करीब 5:20 बजे उन्हें मृत घोषित किया गया।

पोस्टमार्टम से होगी मौत की पुष्टि

अस्पताल की ओर से मिली जानकारी के अनुसार मामले में मेडिको-लीगल केस दर्ज किया गया है और पोस्टमार्टम कराया जाएगा। शुरुआती तौर पर मौत की वजह गंभीर कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही है।

हिंदी और मराठी सिनेमा का बड़ा नाम

नाना पाटेकर ने हिंदी और मराठी सिनेमा में अपनी अलग पहचान बनाई थी। दमदार अभिनय और संवाद अदायगी के लिए उन्हें खास तौर पर जाना जाता था। उनके निधन की खबर सामने आते ही फिल्म जगत और उनके प्रशंसकों में शोक की लहर है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button