chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

BILASPUR HIGH COURT | छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को नया कार्यवाहक CJ

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में बड़ा बदलाव हुआ है। चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के रिटायरमेंट के बाद जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को हाईकोर्ट का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया है।

केंद्र सरकार ने उनकी नियुक्ति की आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। संविधान के अनुच्छेद 223 के तहत राष्ट्रपति ने जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल को मुख्य न्यायाधीश के कार्यालय के कर्तव्यों का निर्वहन करने की जिम्मेदारी सौंपी है।

जस्टिस रमेश सिन्हा 4 सितंबर को सेवानिवृत्त हुए। इसके बाद हाईकोर्ट के न्यायिक और प्रशासनिक कामकाज की कमान अब जस्टिस संजय कुमार अग्रवाल संभालेंगे।

स्थायी मुख्य न्यायाधीश की नियुक्ति होने तक जस्टिस अग्रवाल कार्यवाहक चीफ जस्टिस के रूप में हाईकोर्ट का नेतृत्व करेंगे। उनकी नियुक्ति के साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के नेतृत्व को लेकर बनी स्थिति साफ हो गई है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button