chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ASSEMBLY | नक्सलवाद पर CM साय का आभार प्रस्ताव, विपक्ष लाएगा अविश्वास प्रस्ताव


रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र का आज दूसरा दिन है और सदन में राजनीतिक घमासान के आसार हैं। कार्यवाही की शुरुआत प्रश्नकाल से होगी, जहां विभिन्न विभागों से जुड़े मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा। उपमुख्यमंत्री अरुण साव, मंत्री लखन देवांगन और मंत्री गजेंद्र यादव सदस्यों के सवालों का जवाब देंगे।

आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नक्सलवाद के खिलाफ केंद्र सरकार की कार्रवाई और उपलब्धियों को लेकर सदन में आभार प्रस्ताव रखेंगे। वहीं विपक्ष अविश्वास प्रस्ताव लाने की अनुमति मांगेगा। इसके अलावा वित्त मंत्री ओपी चौधरी भी विभिन्न पत्र सदन के पटल पर रखेंगे। ऐसे में आज का दिन सत्ता और विपक्ष के बीच तीखी बहस का गवाह बन सकता है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button