chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG ASSEMBLY SESSION | पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे मंत्री …


रायपुर।
छत्तीसगढ़ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन मंत्री गुरु खुशवंत साहेब सबसे अलग अंदाज में नजर आए। वह विधायक ललित चंद्राकर के साथ पिंक ई-रिक्शा से विधानसभा पहुंचे। उनका कहना है कि यह सिर्फ सफर नहीं, बल्कि महिलाओं के स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने का संदेश है।

मंत्री ने कहा कि पिंक ई-रिक्शा योजना से महिलाएं रोजगार पा रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं। उन्होंने लोगों से अपील की कि ज्यादा से ज्यादा पिंक ई-रिक्शा में सफर करें, ताकि “पिंक दीदियों” की आय बढ़े और महिला सशक्तिकरण को मजबूती मिले। इधर मानसून सत्र में सरकार 9 संशोधन विधेयक पेश करेगी, जबकि विपक्ष कई मुद्दों पर सरकार को घेरने की तैयारी में है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button