chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG BREAKING | ED का डबल एक्शन, CGPSC और DMF के दो आरोपी गिरफ्तार

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में CGPSC और DMF घोटाले की जांच के बीच ED ने मंगलवार को बड़ा एक्शन लिया है। CGPSC मामले के आरोपी उत्कर्ष चंद्राकर और DMF घोटाले के आरोपी सतपाल सिंह छाबड़ा को गिरफ्तार कर स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया।

ED के मुताबिक, जांच में नए सबूत सामने आए हैं। आरोप है कि सतपाल सिंह छाबड़ा ने DMF घोटाले में करीब 30 करोड़ रुपए का कमीशन लिया, जबकि उत्कर्ष चंद्राकर ने CGPSC भर्ती से जुड़े अलग-अलग उम्मीदवारों से करीब 3 करोड़ 11 लाख रुपए लिए।

इसी कार्रवाई के तहत ED ने प्रदेश में 7 ठिकानों पर भी दबिश दी। इनमें पूर्व CM भूपेश बघेल के PA रहे केके चंद्रवंशी, पूर्व OSD चेतन बोरघारिया और पूर्व पटवारी कमलेश सिंह राजपूत से जुड़े ठिकाने शामिल हैं। अलग-अलग मामलों में जांच और कार्रवाई जारी है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button