chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CHHATTISGARH | युवा कांग्रेस में बड़ा उलटफेर! भूपेश को बड़ा फायदा ?

रायपुर। छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के चुनाव में मतदान शुरू होते ही बड़ा सियासी ट्विस्ट सामने आया है। प्रदेश अध्यक्ष का रिजल्ट आने से पहले ही हनी परमीत बग्गा निर्विरोध प्रदेश उपाध्यक्ष चुन लिए गए हैं।
अल्पसंख्यक कोटे से प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए हनी बग्गा और गुलजेब अहमद ने नामांकन भरा था। गुलजेब अहमद का नामांकन आयु सीमा के चलते रद्द होने के बाद हनी बग्गा निर्विरोध उपाध्यक्ष बन गए।

बग्गा को भूपेश बघेल खेमे के करीबी माना जाता है। ऐसे में उनके निर्विरोध निर्वाचन को बघेल खेमे की बड़ी बढ़त और देवेंद्र यादव खेमे के लिए झटके के तौर पर देखा जा रहा है।


