chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़
CG COAL SCAM | 3 साल बाद रामगोपाल सरेंडर!

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब, कोल लेवी और कस्टम मिलिंग घोटालों में बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। करीब तीन साल से फरार चल रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने EOW के सामने सरेंडर कर दिया है।
सरेंडर के बाद EOW ने उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जांच एजेंसी जब्त डायरी, डिजिटल सबूत और करोड़ों के कथित लेन-देन को लेकर सवाल पूछ रही है। इससे पहले उनके बेटे वैभव अग्रवाल से भी दो दिनों तक पूछताछ की जा चुकी है।
EOW का दावा है कि कोल लेवी, शराब और कस्टम मिलिंग मामलों में करोड़ों रुपये के कथित ट्रांजैक्शन की कड़ी रामगोपाल अग्रवाल तक पहुंचती है। अब जांच की नजर पैसों के स्रोत, नेटवर्क और कथित लाभार्थियों पर है।



