chhattisgarhhindi newsछत्तीसगढ़

CG CONGRESS PROTEST | सीएम हाउस घेराव करेगी कांग्रेस, जानिए वजह

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ में बढ़ते बिजली बिल और स्मार्ट मीटर को लेकर कांग्रेस अब सड़क पर उतरने जा रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने 1 से 3 अगस्त तक तीन दिवसीय आंदोलन का ऐलान किया है। पहले प्रेसवार्ता, फिर घर-घर अभियान और आखिर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा।

कांग्रेस का आरोप है कि महंगे बिजली बिल और स्मार्ट मीटर से आम लोगों की जेब पर बोझ बढ़ गया है। 1 अगस्त को जिला मुख्यालयों में प्रेसवार्ता होगी, 2 अगस्त को कार्यकर्ता घर-घर जाकर आवेदन भरवाएंगे और 3 अगस्त को रायपुर में मुख्यमंत्री निवास का घेराव किया जाएगा। कांग्रेस का कहना है कि यदि सरकार ने राहत नहीं दी तो आंदोलन और तेज होगा।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button